Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल,एयरलिफ्ट कर शिमला पहुंचाया गया मरीज

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल,एयरलिफ्ट कर शिमला पहुंचाया गया मरीज

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल,एयरलिफ्ट कर शिमला पहुंचाया गया मरीज

दुर्गम क्षेत्र क्वार से एयरलिफ्ट कर शिमला पहुंचाया गया मरीज

शिमला 08 जनवरी, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र क्वार में एक जिंदगी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत सक्रियता दिखाई। मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने शिमला जिला प्रशासन को वीरेंद्र ठाकुर को तुरंत एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। वीरेंद्र ठाकुर उपमंडलाधिकारी कार्यालय क्वार में तैनात हैं जिन्हें अचानक असहनीय दर्द उठा जिस पर तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत थी।

मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को तुरंत क्वार भेजा। वीरेंद्र और उनकी बेटी को 4ः13 बजे एयरलिफ्ट कर शाम पांच बजे शिमला के आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब वीरेंद्र की हालत स्थिर है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी प्रशासन को मरीज को हरसंभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने इससे पहले भी दुर्गम क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अपना हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवाया है। वीरेंद्र ठाकुर के परिवार ने मुख्यमंत्री की इस उदारता और उन्हें आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए एयरलिफ्ट करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें