Noida: नोएडा में महकेंगे 4 हजार से ज्यादा प्रजाति के फूल, 37वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी 20 से 23 फरवरी तक होगा आयोजित

Noida: नोएडा में महकेंगे 4 हजार से ज्यादा प्रजाति के फूल, 37वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी 20 से 23 फरवरी तक होगा आयोजित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 37वें वार्षिक नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2025 के आयोजन की घोषणा की गई है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वीटी) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें निदेशक (उद्यान) श्री आनंद मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भव्य पुष्प प्रदर्शनी 20 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025 तक सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट शिवालिक पार्क में आयोजित होगी। इस आयोजन में उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जैसी प्रमुख संस्थाएं भाग लेंगी।

इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रजातियों के फूलों से तैयार किए गए भव्य म्यूरल्स और स्कल्पचर्स होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यान कर्मियों को 23 फरवरी 2025 को शाम 4:30 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रदर्शनी नोएडा की सुंदरता और हरित पहल को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img