Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

कांग्रेस भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है, इसलिए बार-बार घोषणा पत्र जारी कर रही है : नायब सैनी

नायब सैनी
कांग्रेस भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है, इसलिए बार-बार घोषणा पत्र जारी कर रही है : नायब सैनी

कांग्रेस भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है, इसलिए बार-बार घोषणा पत्र जारी कर रही है : नायब सैनी

कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने युवाओं को नौकरियों से वंचित रखकर सबसे बड़ा पाप : सीएम नायब सैनी

खेड़ी मारंकडा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

थानेसर में नायब सैनी बोले- कांग्रेस के खतरनाक इरादों को कभी पूरा नहीं होने देंगे हरियाणा के स्वाभिमानी युवा, 5 अक्तूबर को परिवारवादी कांग्रेस का होगा पर्दाफाश

रिपोर्ट :कोमल रमोला

थानेसर (कुरूक्षेत्र) 29 सितंबर। थानेसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है। कांग्रेस अपने एक घोषणा पत्र भी नहीं टिकी रही है और बार-2 घोषणा पत्र जारी कर रही है। कांग्रेस नए-नए झूठ और षडयंत्र जनता के सामने लेकर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस की सोच में अंतर बताते हुए सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार मेरिट के आधार पर प्रदेश के युवाओं को 2 लाख नौकरियां देना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ हुड्डा बापू-बेटे और उनके हिस्सेदार अपने घरवालों और रिश्तेदारों को नौकरियां देना चाहते हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थानेसर विधानसभा क्षेत्र के खेडी मारकंडा स्थित अंबेडकर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उमड़ी भीड़ ने भारत माता की जय और भाजपा के जयघोष से नायब सैनी का स्वागत किया। जनसभा में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश के युवाओं की नौकरियां छीनकर सबसे बड़ा पाप किया है। हुड्ड बापू-बेटा जब 10 साल तक राज में थे तब उन्होंने न तो युवाओं को नौकरी दी और अगर किसी को नौकरी दी भी तो वो केवल खर्ची-पर्ची वालों को ही दी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद युवाओं को जब मेरिट पर नौकरियां देनी शुरू की गई तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ शुरू हो गए। कांग्रेस ने अघोषित तौर पर पार्टी के अंदर एक भर्ती रोको प्रकोष्ठ बनाया जो आगे चलकर भर्ती रोको गैंग के तौर पर कुख्यात हुआ। इस भर्ती रोको गैंग ने कानूनी दांव-पेंच अपनाकर युवाओं की नौकरियां को अटकाने और भटकाने का काम किया। इस भर्ती रोको गैंग का सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि किसी भी तरह हरियाणा में योग्यता के आधार पर भर्तियां ना हो पाएं। इस गैंग के कारनामों की वजह से पता नहीं कितने युवाओं के सपने धरे के धरे रह गए और नतीजा यह निकला कि सरकारी नौकरी करने की उनकी उम्र निकल गई। फिर भी कांग्रेस पार्टी ने एक कुंठित और पराजित राजनीतिक दल की तरह इन युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इस भर्ती रोको गैंग से संघर्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1 लाख 46 हजार युवाओं को योग्यता पर नौकरी देने का काम किया। वहीं, जब 25 हजार नौकरियां युवाओं को मिलने ही वाली थी तो ये कांग्रेस का नेता और राहुल गांधी के सलाहकार जयराम रमेश चुनाव आयोग चले गए और सारी भर्तियां रूकवा दी। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी की मंशा यही है कि वह इस प्रकार से किसी को नौकरियां नहीं करने देंगे।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट शब्दों में कह रही है कि अगर गलती से भी वे सत्ता में आ गई तो सरकारी नौकरियों में बंदरबांट करेगी। वहीं, सीएलयू गैंग के हिस्सेदार चाहे वो नीरज शर्मा हो या शमशेर गोगी हो या कुलदीप शर्मा हो या चाणक्य पंडित हो, कोई 50 वोटों के बदले नौकरी बेच रहे हैं तो कोई खुला ऐलान कर रहा है कि पर्चे से नौकरी दूंगा और अपना घर भरूंगा। लेकिन वो ये नहीं जानते कि अब हरियाणा का स्वाभिमानी युवा जाग चुका है और हरियाणा के स्वाभिमानी युवा कांग्रेस के इन खतरनाक इरादों को कभी पूरा नहीं होने देगा।

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में पिछले 10 वर्षों में बिना पर्ची और बिना खर्ची मेरिट के आधार पर अनेक युवाओं को नौकरी मिली है और ऐसी ही अन्य नीतियों और योजनाओं का बड़ा फायदा थानेसर विधानसभा इलाके को भी हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस का असली मुखौटा आ चुका है और प्रदेश की जनता आने वाली 5 अक्टूबर को कांग्रेस के हर झूठ का पर्दाफाश कर देगी और इस परिवारवादी कांग्रेस को घर पर बैठाने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा के पक्ष में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मांगा और वोटों की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि 5 अक्तूबर को प्रचंड मतों से भाजपा को जीत दिलानी है और कांग्रेस पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। इस अवसर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता, समर्थक और सैंकडों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

सीएम सैनी ने 56 दिन में 126 फैसले जनहित में लिए और धरातल पर उतारा : सुभाष सुधा

थानेसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने भी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि थानेसर की जनता ने हमेशा से ही भाजपा को अपना प्यार और विश्वास दिया है जो आगे भी इसी प्रकार बरकरार रहेगा। सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को पहले कभी नहीं मिला जिन्होंने केवल 56 दिन के कार्य के दौरान जनहित में 126 फैसले लिए और उन्हें धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को कमल खिलाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथ मजबूत कर उन्हें प्रदेश का सीएम बनाना है। ताकि हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू सके। सुभाष सुधा ने भाजपा की दूरदर्शी और विकासोन्मुख नीतियों और योजनाओं को प्रस्तुत किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *