अमर सैनी
नोएडा। थाना फेस -3 पुलिस ने मोबाइल फोन के टावर से कीमती उपकरण चोरी करने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपए कीमत के चोरी किए गए कीमती उपकरण और चोरी में प्रयुक्त होने वाले वाहन और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय सुनिति ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस- तीन पुलिस ने मोबाइल फोन के टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले दानिश कुरेशी ,राधे, रोहित, रिजवान, फैजान कुरैशी, शहजाद, बिलाल आदि को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशान देही पर पुलिस ने विभिन्न मोबाइल फोन के टावरों से चोरी किए हुए 40 आरआरयू और अन्य कीमती उपकरण बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से घटना में प्रयुक्त होने वाली एक टाटा सफारी कार, एक सेंट्रो कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। इन बदमाशों ने एनसीआर के दर्जनों मोबाइल फोन के टावरों से उपकरण चोरी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।


