मीत हेयर ने लोकसभा में राजपुरा-चंडीगढ़ रेल लिंक बनाने का मुद्दा उठाया

मीत हेयर ने लोकसभा में राजपुरा-चंडीगढ़ रेल लिंक बनाने का मुद्दा उठाया

 

बरनाला-संगरूर के माध्यम से हाई-स्पीड रेल चलाने की मांग

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 4 दिसंबर

संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लोकसभा में समूचे मालवा क्षेत्र को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए राजपुरा-चंडीगढ़ रेल लिंक बनाने का मुद्दा उठाया।

मीत हेयर नेआज सदन में रेल संबंधी आए एक विधेयक पर बहस में हिस्सा लेते हुए कहा कि रेल आम जनता के लिए सबसे सस्ता और सरल परिवहन का साधन है। जिस से आम आदमी को फायदा होता है।आज़ादी के 77 साल बाद भी मालवा क्षेत्र के लोग राजधानी चंडीगढ़ से रेल मार्ग द्वारा नहीं जुड़े हैं जिस के लिए केवल राजपुरा और चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए रेल लिंक की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जमीन अधिग्रहित का हवाला देती है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क बनाने के लिए भूमि एक्वायर हो सकती है तो सरकारी रेल सेवा के लिए क्यों नहीं।

सांसद मीत हेयर ने एक अन्य अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोविड के समय सीनियर सिटीज़न और खिलाड़ियों को दी जा रही रियायत बंद किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मीत हेयर ने इसे दोबारा शुरू करने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्रों को भी इस रियायत के दायरे में लाया जाए।

उन्होंने बरनाला-संगरूर क्षेत्र में हाई-स्पीड रेल चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मीत हेयर ने रेल नेटवर्क के धीमे विस्तार पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद केवल 15,000 किलोमीटर नई रेल लाइनें जोड़ी गईं।

मीत हेयर ने निजीकरण की ओर बढ़ते सरकारी रुझान पर चिंता जताई और कहा कि जैसे अन्य सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया गया, वैसे ही रेल सेवाओं को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत सस्ती हवाई सेवाओं के जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए। इसलिए, सरकारी रेल सेवाओं को मजबूत करना देशवासियों के लिए स्थायी और जनहितकारी उपाय होगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img