Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

हरजोत सिंह बैंस ने की नितिन गडकरी से मुलाकात

हरजोत सिंह बैंस
हरजोत सिंह बैंस ने की नितिन गडकरी से मुलाकात

हरजोत सिंह बैंस ने की नितिन गडकरी से मुलाकात

श्री कीरतपुर साहिब से नंगल-ऊना बॉर्डर तक सड़क को चार-लेन बनाने की मांग

बंगा से श्री आनंदपुर साहिब तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर चार-लेन बनाने की मांग

श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे “गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे” के निर्माण की मांग

नितिन गडकरी द्वारा तीनों परियोजनाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी

नई दिल्ली, 4 दिसंबर:

पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री संजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे।

इस मुलाकात के दौरान स बैंस ने केंद्रीय मंत्री को श्री आनंदपुर साहिब की ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्वता के बारे में अवगत कराया और इस क्षेत्र की सड़कों की आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि श्री कीरतपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और शक्ति पीठ श्री नैना देवी को जोड़ने वाली सड़कों को शीघ्रता से चार-लेन बनाने की आवश्यकता है, ताकि इन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही तैयार की जा चुकी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हरजोत सिंह बैंस द्वारा बीते समय में केंद्र सरकार को पत्र लिखे जा चुके हैं।

स बैंस ने कहा कि सब से पहले श्री कीरतपुर साहिब से ऊना जिले के हिमाचल बॉर्डर महितपुर तक सड़क को चार-लेन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मांझा, दोआबा और मालवा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब और नैना देवी की यात्रा के लिए बंगा-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग का उपयोग करते हैं। यह मार्ग लिंक रोड है, जिस पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर चार-लेन बनाने की मांग की। स बैंस ने केंद्रीय मंत्री को विनती की कि पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से हिमाचल को जोड़ने के लिए श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक एक नया लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाए ।

स बैंस ने सुझाव दिया कि श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक 50 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाए, जिसे “गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे” नाम दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेसवे रोपड़-लुधियाना हाईवे और कीरतपुर-मनाली हाईवे को आपस में जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक शहर लुधियाना और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने श्री कीरतपुर साहिब से हिमाचल बॉर्डर महितपुर तक सड़क को चार-लेन बनाने, बंगा से श्री आनंदपुर साहिब तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर चौड़ा करने और श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे “गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे” के निर्माण के प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।

श्री गडकरी ने कीरतपुर-नंगल सड़क के कार्य को शीघ्र शुरू करने, बंगा-श्री आनंदपुर साहिब रोड से संबंधित फाइल प्रस्तुत करने और नए एक्सप्रेसवे के अध्ययन पर काम शुरू करने का भी आदेश दिया।

यह उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बीते ढाई वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब में कई विकास परियोजनाएं पूरी की गई हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें