भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी चलो अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली के सेवा बस्ती में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी चलो अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली के सेवा बस्ती में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर विधानसभा के अंतर्गत गीता कॉलोनी नर्सरी बस्ती के झुग्गी विस्तारक अभियान के अंतर्गत एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें प्राथमिक चिकित्सा, रोगों की जांच, मुफ्त दवाइयां, और स्वास्थ्य सलाह शामिल थी। इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता,विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर अनिल गोयल, स्थानीय निगम पार्षद संदीप कपूर और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि झुग्गी बस्तियों में गरीब परिवार रहते हैं उनकी चिंता करना हमारा सबसे पहला कार्य है। दिल्ली मैं आम आदमी पार्टी की सरकार है नही कर रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेतत्व ने ठाना है की झुग्गी में रहने वाले सभी लोगों की चिंता हम करेंगे इसी को लेकर दिल्ली में आज सभी जगह यह कार्यक्रम किया जा रहा है। डॉ अनिल गोयल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तरफ से पूरे दिल्ली में जितने भी क्लस्टर है आज मेडिकल कैंप आयोजन किया गया है।गीता कॉलोनी नर्सरी बस्ती के झुग्गी में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जहां पर बीपी,शुगर, मुफ्त दवाई और स्वास्थ्य सलाह भी दी जा रही है। शाहदरा जिले के 15 क्लस्टर में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। वहीं स्थानीय निगम पार्षद संदीप कपूर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी चलो अभियान के तहत आज गीता कॉलोनी नर्सरी बस्ती के झुग्गी में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जहां पर बीपी,शुगर,मुफ्त दवाई दी जा रही है आसपास के लोग भी इस मेडिकल कैंप का लाभ उठा रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img