उत्तर प्रदेश के बागपत में अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के बागपत में अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

गुजरात के गेम जोन और दिल्ली के बेबी केयर अस्पताल के बाद अब उत्तर प्रदेश के बागपत में एक निजी हॉस्पीटल में आग लग गई. आग सुबह तड़के 4 बजकर 45 मिनट पर अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया. आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाडियां मौके पर पहुंच गई. फायर कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. आग लगने की वजह की जांच की जा रही है. शुरूआती जांच में आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट पाया गया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img