Mondoli Jail Death: दिल्ली के मंडोली जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mondoli Jail Death: दिल्ली के मंडोली जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रिपोर्ट: रवि डालमिया
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली जेल नंबर-11 में बंद कैदी मोहम्मद आजाद उर्फ राखाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जेल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। वह थाना कृष्णा नगर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के वार्डन आशीष धामा ने आजाद समेत अन्य कैदियों के साथ मारपीट की थी। उनका दावा है कि जेल में हर महीने 10 हजार रुपये की मांग की जाती थी और राशि न देने पर कैदियों को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा जाता था। 24 तारीख को इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी। परिवार का आरोप है कि इसी पिटाई के कारण आजाद की तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।
घटना के विरोध में मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले मंडोली जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया है। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि आजाद को मंडोली जेल में बेहोशी की हालत में पाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जेल प्रशासन और पुलिस दोनों मामले की जांच कर रहे हैं। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर तफ्तीश जारी है और जेल में सुरक्षा और कैदी कल्याण व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई





