राज्यउत्तर प्रदेश

Development: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Development: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिलाधिकारी मेधा रूपम सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य और आम जनता तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button