Laxmi Nagar Market: लक्ष्मी नगर मार्केट में 37 साल बाद होगा मार्केट एसोसिएशन का चुनाव

Laxmi Nagar Market: लक्ष्मी नगर मार्केट में 37 साल बाद होगा मार्केट एसोसिएशन का चुनाव

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मार्केट में पिछले 37 साल से मार्केट एसोसिएशन का चुनाव नहीं हुआ है। पूर्वी दिल्ली के इस बड़े मार्केट के व्यापारियों ने आज मार्केट प्रेसिडेंट को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में स्थानीय विधायक अभय वर्मा, पार्षद अलका राघव और मार्केट के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मार्केट के व्यापारियों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक अभय वर्मा ने कहा कि पिछले 37 साल से लक्ष्मी नगर मार्केट में एसोसिएशन के चुनाव नहीं हुए हैं। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर मांग की कि मार्केट में एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने व्यापारियों के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह जरूरी है कि दुकानदारों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए एक संगठित एसोसिएशन हो।

इस बैठक में यह तय किया गया कि अब मार्केट एसोसिएशन में चुनाव होंगे। पिछले 37 साल से एक ही प्रधान पद पर बने रहने की वजह से कई समस्याएं सामने आई हैं। अब चुनाव के जरिए मार्केट के लोग अपने वोट से नए मेंबर चुन सकेंगे।

लक्ष्मी नगर मार्केट के प्रेमजीत चौधरी ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है और अगर एक ही प्रधान इतने लंबे समय तक बना रहेगा तो मार्केट की बात नहीं बनेगी। इसलिए चुनाव होना चाहिए और व्यापारियों के लिए यह जरूरी कदम है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img