Land Dispute: पैतृक जमीन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार लोगों पर केस दर्ज

Land Dispute: पैतृक जमीन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार लोगों पर केस दर्ज

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पैतृक जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एक युवक पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ततारपुर करावलास गांव निवासी अक्षय ने पुलिस को बताया कि पैतृक खेत के बंटवारे का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद उनके चाचा और ताऊ पक्ष के लोग विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे और कब्जे का प्रयास कर रहे थे।

पीड़ित के अनुसार एक जुलाई की रात उन्हें सूचना मिली कि विवादित खेत पर निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर वहां हर्ष, करन, आशीष और चैपाल मौजूद थे। निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज की, मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img