उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय पर मनाया गया मजदूर दिवस, दिया ये भरोसा

Hapur News : (शाहरुख़ खान) नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) कार्यालय हापुड़ शाखा में मजदूर दिवस मनाया गया तथा पहलगाम मे हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

ये दिया भरोसा

इस दौरान शाखा अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा की सभी कर्मचारी को संगठित रहना चाहिए, संगठित रहकर ही किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगी। इस दौरान 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सहायक सचिव इंद्र मोहन सिंह, सहायक सचिव रविंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सहायक सचिव नीरज चौधरी कोऑपरेटिव डायरेक्टर हरपाल मीणा, उपाध्यक्ष ओमवती, कोषाध्यक्ष राकेश प्रसाद,संदीप, अमित त्यागी, अमरीश पाल ,संदीप, बंटी पाल ,विवेक त्यागी ,जनक मीणा ,बब्बू पाल ,गब्बू, गौरव, मुकेश, अमित त्यागी ,विनीत शर्मा, प्रदीप गोस्वामी ,अमित चौधरी,साबिर, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img