Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

जिले की पुलिस का अपराध ट्रैकिंग नेटवर्क में तीसरा स्थान

क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रदेश स्तर पर अप्रैल में तीसरी रैंक हासिल की
क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रदेश स्तर पर अप्रैल में तीसरी रैंक हासिल की

अमर सैनी

नोएडा। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रदेश स्तर पर अप्रैल में तीसरी रैंक हासिल की है। यह रैंकिंग बुधवार को जारी की गई।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सीसीटीएनएस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए अपराध और अपराधियों से संबंधित जानकारी और रिकॉर्ड ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न पुलिस एजेंसियों को साझा की जाती है। इसका उद्देश्य देशभर में पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और अपराध नियंत्रण में तेजी लाना है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सीसीटीएनस को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। इसके तहत प्रभावी डाटा एंट्री, सभी अपराध संबंधित घटनाओं, आरोपियों की जानकारी को त्वरित और सटीक तरीके से सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपलोड की जाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस के उपयोग और इसके फायदों के बारे में बताया जाता है। तकनीकी सुधार के तहत पुलिस थानों में आवश्यक तकनीकी उपकरणों और इंटरनेट सुविधाओं को बढ़ाया गया है। साथ ही विभिन्न पुलिस थानों और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाता है। इसी का परिणाम है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। आगामी दिनों में इसमें और सुधार किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *