Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

हरियाणा,चंडीगढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़, 28 मई:(कोमल रामोल ) पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हिमाचल की जनता अग्निवीर योजना के विरुद्ध और ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन में वोट करने जा रही है. हुड्डा आज हरियाणा ,चंडीगढ़ के बाद कांगड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। आनंद शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जनता की आवाज़ को लोकसभा में उठाने और जनता की लड़ाई लड़ने वाले नेता है । भारत सरकार में आपकी ताकत बनेंगे। इस मौके पर नगरोटा, बगवॉ और चंबा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा किया.

हुड्डा ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना और जनता को मिले संवैधानिक अधिकारों को छीनना चाहती है. यह वह अधिकार हैं जिन्हें कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के दिए संविधान के जरिए नागरिकों के लिए बनाए थे. जैसे कि आरक्षण का अधिकार, सूचना का अधिकार, मनरेगा, भोजन और शिक्षा का अधिकार। अब कांग्रेस ईसी कड़ी में पहली नौकरी पक्की देने का अधिकार और किसानों को एमएससी की गारंटी का अधिकार देने जा रही है.

कांग्रेस सीधे जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा के पास ना बताने के लिए कोई काम है और ना ही भविष्य के लिए कोई रोडमैप. इसलिए इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बना तय है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *