Jewar Airport: गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, 74.5 किमी लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी

Jewar Airport: गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, 74.5 किमी लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 74.5 किलोमीटर लंबे छह लेन के ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। करीब 8,586 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के लिए हाल ही में पेश किए गए अनुपूरक बजट में 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इससे जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड से आने वाले यात्रियों को भी एयरपोर्ट तक बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से एयरपोर्ट का कैचमेंट एरिया बढ़ने और यात्री तथा एयर कार्गो की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

परियोजना से जेवर और आसपास के क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, होटल, पर्यटन और औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क के चलते क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसर बढ़ सकते हैं।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा।

विधायक ने विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जेवर क्षेत्र में निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img