Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Janmashtami Security: इस्कॉन मंदिर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, भीड़ प्रबंधन से लेकर पार्किंग तक की समीक्षा

Janmashtami Security: इस्कॉन मंदिर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, भीड़ प्रबंधन से लेकर पार्किंग तक की समीक्षा

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने सेक्टर-24 स्थित इस्कॉन मंदिर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। जन्माष्टमी पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ इस्कॉन मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी और एसीपी यातायात सौरभ सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण कर जन्माष्टमी के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था को समझा और तैयारियों की समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों से जन्माष्टमी के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या के बारे में जानकारी ली। इसके आधार पर भीड़ को नियंत्रित करने और मंदिर में प्रवेश एवं निकास को व्यवस्थित रखने की योजना पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आने और बाहर निकलने के दौरान किसी एक स्थान पर अत्यधिक भीड़ एकत्र न हो और आवागमन लगातार सुचारु बना रहे।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए बनाए जाने वाले ड्यूटी प्वाइंट की भी समीक्षा की गई। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जन्माष्टमी के दौरान मंदिर के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एसीपी यातायात सौरभ सिंह ने मंदिर के आसपास वाहनों के संचालन और पार्किंग व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित न हो। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल कराने और यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की योजना पर चर्चा की गई।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर भीड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने मंदिर पदाधिकारियों से कहा कि जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। पुलिस और मंदिर प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रवेश-निकास, पार्किंग, यातायात संचालन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह, एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी और एसीपी यातायात सौरभ सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जन्माष्टमी के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें