Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना और शकरपुर थाना पुलिस की टीम ने इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक स्नैचर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है। 10 फरवरी को लक्ष्मी नगर बस स्टैंड के पास एक युवक का मोबाइल छीन लिया गया था। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक विशेष जांच टीम बनाई गई।

टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने छीना हुआ मोबाइल सुंदर नगरी निवासी वसीम को ₹1500 में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने वसीम से मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें