Himachal: हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा जिसकी होगी अलग पोषण नीति, CM सुक्खू ने दिए बड़े निर्देश

Himachal: हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा जिसकी होगी अलग पोषण नीति, CM सुक्खू ने दिए बड़े निर्देश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लिए 31 मई 2026 तक व्यापक पोषण नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि ‘फिट हिमाचल’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों को पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जो अपनी अलग व्यापक पोषण नीति लागू करेगा।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देते हुए मरीजों का पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को पंजीकरण और जांच रिपोर्ट जैसी कागजी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी और इलाज अधिक आसान व प्रभावी होगा।

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। इस परियोजना के तहत पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, माइकोलॉजी, बायो-केमिस्ट्री और फार्मेसी विभागों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। बाद में इस योजना को आईजीएमसी के सभी विभागों और प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों तक बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में आधुनिक मशीनों और स्वास्थ्य उपकरणों पर लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने तीन मेडिकल कॉलेजों में स्वचालित लैब स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। साथ ही सभी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सीटें दोगुनी करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन और बेहतर तरीके से हो सके।

बैठक में एस.पी. कटियाल, आशीष सिंघमार, अश्वनी कुमार, जितेंद्र सांजटा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img