PG Theft: पीजी और हॉस्टलों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

PG Theft: पीजी और हॉस्टलों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छह लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक, 12,500 रुपये नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी विशाल आडभाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जून की रात वह अपने दोस्तों के साथ गुरु कृपा भवन नामक पीजी में रुके थे। सुबह उठने पर उनके कमरे से दो लैपटॉप और दोस्त के कमरे से लैपटॉप, आधार कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस चोरी मिले। जांच में पता चला कि आरोपी सुबह करीब छह बजे चोरी कर फरार हुआ था।

मामले के खुलासे के लिए एसीपी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने पीजी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सेक्टर-131 स्थित गढ़ी शाहपुर गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तमिलनाडु के तिरुपत्तरस जिले के वेडरा जापलूम गांव निवासी 36 वर्षीय बालन गोविंदन के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कई स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान, नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने नोएडा समेत अन्य क्षेत्रों में और कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img