Haridwar: होटल रेनेस्ट हरिद्वार ने गंगा दशहरा पर गंगा नदी को साफ करने की पहल की

Haridwar: होटल रेनेस्ट हरिद्वार ने गंगा दशहरा पर गंगा नदी को साफ करने की पहल की

स्टाफ रिपोर्टर
हरिद्वार

होटल रेनेस्ट के महाप्रबंधक पंकज मैथानी के नेतृत्व में होटल के कर्मचारियों का एक समूह गंगा घाट पर पहुंचा और नदी की सफाई की। होटल कर्मचारियों के इस पहल की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। होटल कर्मचारियों ने एक बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया। जिस पर लिखा था कि हर दिन पृथ्वी दिवस है, घाट की सफाई के लिए हमारे साथ जुड़ें।

इस अभियान के दौरान होटल के सदस्यों ने नदी से पॉलीथिन और फूल, कपड़े सहित अन्य कचरा उठाया और उसे डंप यार्ड में फेंक दिया।

होटल रेनेस्ट हरिद्वार के जीएम पंकज मैठाणी ने बताया कि हमने अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और लोगों को अपने आस-पास की सफाई के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की है। हमने गंगा दशहरा के पवित्र त्योहार के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इस अभियान की शुरुआत की। लोगों ने हमारे सराहनीय प्रयासों की सराहना की है।”

जीएम पंकज मैठाणी ने कहा कि इस दिन न केवल मेरे होटल परिसर में वृक्षारोपण किया गया, बल्कि हमारे होटल और उसके आसपास सफाई अभियान भी चलाया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img