Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर होटल में ले गए थे

Hapur News : हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मामला 25 अगस्त का बताया जा रहा है। पीड़िता ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मोहसिन, दिलशाद और एक अन्य व्यक्ति ने किशोरी को अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उसे बहला फुसलाकर सिंभावली क्षेत्र के एक होटल में ले जाया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि वारदात के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी दिल्ली रोड स्थित एटीएमएस कट के पास भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सिंभावली के भोवापुर मस्ताननगर निवासी मोहसिन और दीनू उर्फ दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img