Hapur News : हापुड़ के बदनौली गांव में पुरानी रंजिश में पथराव और फायरिंग, तीन घायल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों को घर के सामने रोक लिया गया और पहले पथराव किया गया, इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई। इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में विजय उर्फ बंटी, दीपक और मुनेश नाम की महिला शामिल है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही सीओ अनीता चौहान भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचीं और हालात को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले दोनों पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार सुबह इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img