Hapur News : हापुड़ में ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई, 28 बसों का चालान, 10 बसें जब्त, छह लाख का जुर्माना

Hapur News : हापुड़ में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अनाधिकृत और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन हापुड़ ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न रूटों पर चल रही बसों की जांच की गई।

जांच के दौरान उन बसों पर विशेष नजर रही जो क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चल रही थीं। इसके साथ ही परमिट शर्तों का उल्लंघन कर दौड़ रही बसों के कागजात जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। खामी मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 7 और 8 सितंबर को चले अभियान में कुल 28 वाहनों के चालान किए गए हैं और नियमों को ताक पर रखकर चल रही 10 बसों को निरुद्ध कर सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में 6 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिन बसों में क्षमता से ज्यादा यात्री मिले, उन्हें उतारकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

विभाग ने साफ किया है कि बिना परमिट और नियमों के खिलाफ चलने वाली बसों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img