Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur News : पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, दो दबोचे

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ दौताई नहर के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से घायल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस और पशुओं को काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट को सूचना मिली थी कि दौताई नहर किनारे कुछ लोग इकट्ठे हैं और गौकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी घायल होकर गिर पड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदरखा निवासी बिलाल और दौताई निवासी जहीर के रूप में हुई है। घायल आरोपी बिलाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गढ़ क्षेत्र के खिलवाई गांव और अल्लाबख्शपुर के जंगल में हुई दो गौकशी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस उनके कबूलनामे की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उनके खिलाफ हापुड़ और अमरोहा के अलग-अलग थानों में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें