Gujarat : गुजरात की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नागरिकों को ‘गुजरात@75’ डिजाइन की थीम पर आकर्षक ‘लोगो’ तैयार कर 3 लाख रुपए का पुरस्कार पाने का अमूल्य अवसर

Gujarat News : (अभिषेक बारड): गुजरात की स्थापना के 2035 में गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। ऐसे ऐतिहासिक अवसर के उत्सव-समारोह के रूप में गुजरात सरकार ने MyGovindia प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर पर ‘लोगो डिजाइन प्रतियोगिता’ का आयोजन करने का निर्णय किया है।

इस प्रतियोगिता में गुजरात के 75 वर्ष की इस भव्य यात्रा के प्रतीक के रूप में सृजनात्मक तथा अर्थपूर्ण ‘लोगो’ आमंत्रित कर, उसके जरिये राज्य के आर्थिक नेतृत्व, टेक्नोलॉजिकल प्रगति, सांस्कृतिक प्रभुता तथा लोक केन्द्रित शासन को उजागर करने का शुभ आशय रहा है।

मुख्यमंत्री ने सृजनात्मकता की अभिव्यक्ति के विशिष्ट अवसर समान इस ‘लोगो’ डिजाइन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नामांकन का Mygov.in प्लेटफॉर्म पर प्रारंभ कराया। देशभर से नागरिक स्वयं द्वारा डिजाइन किए गए ‘लोगो’ को 28 जुलाई से 14 अगस्त के दौरान Mygov.in की https://www.mygov.in/task/gujarat75-years-logo-competition/ लिंक पर सबमिट कर सकेंगे।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित ‘लोगो’ को 3 लाख रुपए का पुरस्कार तथा प्रथम पाँच प्रतियोगियों को मुख्यमंत्री के करकमलों से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

‘गुजरात@75 : वाइब्रेंट हेरिटेज, विजनरी फ्यूचर’ की थीम के साथ आयोजित होने वाली इस ‘गुजरात@75 लोगो प्रतियोगिता’ में लोगों की सहभागिता बढ़ाकर तथा लोगों से ही प्राप्त हुए ‘लोगो’ के जरिये एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर गुजरात की स्थापना के 75 वर्ष के उत्सव में अपनापन सुनिश्चित करने का भाव अभिप्रेत है।

प्रतियोगी गुजरात की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास एवं अद्भुत विरासत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने जो वाइब्रेंट विकास किया है, उसकी अभिव्यक्ति इन ‘लोगो’ में डिजाइन के जरिये सबमिट कर सकेंगे। प्रतियोगिता के अन्य नियम तथा जानकारी Mygov.in उपलब्ध कराए गए हैं।

यह पहल गुजरात की स्थापना के 75 वर्ष उत्सव को जनभागीदारी से सर्वसमावेशी तथा सर्वव्यापी बनाने का एक नवीन प्रयास है। इतना ही नहीं; इस प्रतियोगिता द्वारा नागरिक गुजरात की विरासत, परंपरा एवं संस्कृति के साथ जुड़ सकेंगे तथा विजेता हुए ‘लोगो’ ‘गुजरात@75’ के लिए एक गौरव, विशिष्ट पहचान तथा विशेषता बनेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नामांकन का ई-प्रारंभ कराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव पंकज जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अढिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एम. के. दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार एस. एस. राठौड़, मुख्यमंत्री की अपर प्रधान सचिव अवंतिका सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा वरिष्ठ सचिव उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img