Greater Noida Safety: ग्रेनो में मुख्य सड़कों के किनारे नालियों को जल्द ढका जाएगा
नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की मुख्य सड़कों के किनारे खुले नालियों को ढकने का काम जल्द शुरू करने की घोषणा की है। खुले नालियों से होने वाले हादसों के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। पूर्व में कई मवेशियों के गिरकर मौत होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की गड्ढे में गिरकर हुई मौत के बाद प्राधिकरण ने सुरक्षा उपायों को और सख्त किया है।
प्राधिकरण ने एहतियात के तौर पर गड्ढों और नालियों पर बैरिकेटिंग, पेंट, रेफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर जैसे प्राथमिक सुरक्षा उपाय पहले ही कर दिए हैं। सेक्टर गामा-1 व बीटा-1, दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास और ऑफिसर्स कालोनी के पास नालियों की सुरक्षा दीवारें काफी कम ऊँचाई की हैं, जिनकी स्लैबें कई जगह टूटी हुई हैं। इन नालियों को जल्द ढकने के लिए निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है।
मुख्य सड़कों पर नालियों के ढक्कन लगाने के प्रमुख स्थानों में सेक्टर जीटा से एलजी चौक तक 60 मीटर चौड़ी सड़क, 130 मीटर चौड़ी सड़क मकोड़ा गोलचक्कर से जगत फार्म तक, जैतपुर-वैशपुर गोलचक्कर से सूरजपुर-कासना सड़क टी-प्वाइंट तक, विप्रो और आईटीबीपी गोलचक्कर से सूरजपुर-कासना सड़क, होली पब्लिक स्कूल के पास और सेक्टर 36, 37 गोलचक्कर से इकोटेक एक्सटेंशन गोलचक्कर तक शामिल हैं। इन सड़कों के किनारे 60 और 80 मीटर चौड़ी नालियों को प्री-कास्ट ढक्कन से कवर किया जाएगा।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि दुर्घटना संभावित सभी स्थानों पर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई नाली खुली न रहे।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


