Greater Noida Incident: बाजार में बेकाबू सांड ने मचाई अफरातफरी, दो महिलाएं घायल, वीडियो वायरल

Greater Noida Incident: बाजार में बेकाबू सांड ने मचाई अफरातफरी, दो महिलाएं घायल, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यूसुफपुर चक शाहबेरी बाजार में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक बेकाबू सांड ने दौड़ते हुए दो महिलाओं को टक्कर मार दी। यह पूरी घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में मौजूद एक आवारा कुत्ता अचानक सांड के पीछे पड़ गया और लगातार भौंकने लगा। कुत्ते के डर से सांड बेकाबू होकर तेज रफ्तार में भागने लगा। इसी दौरान रास्ते में गुजर रही दो महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और टक्कर लगते ही सड़क पर गिर पड़ीं।

सांड के जोरदार टकराने से दोनों महिलाओं को हल्की चोटें आईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर बाद दोनों महिलाएं खुद उठकर वहां से चली गईं और किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। घटना के समय बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर छिपते नजर आए।

सांड के बाजार में दौड़ने से कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। बाद में जब सांड वहां से निकल गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर से शहर में आवारा पशुओं की समस्या और उनकी वजह से होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि बाजार और रिहायशी इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img