Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, न्याय की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, न्याय की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। टाटा यूरेका सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकालकर मृतक को श्रद्धांजलि दी और ‘जस्टिस फॉर युवराज’ के बैनर के साथ बिल्डर और नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था।

यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ, जब युवराज अपनी कार से सेक्टर-150 क्षेत्र से गुजर रहे थे। घने अंधेरे और कथित लापरवाही के बीच उनकी कार नाले की दीवार तोड़ते हुए बेसमेंट में बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार पानी से भरे गड्ढे में डूब गई, जिससे युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद काफी देर तक युवराज मदद के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन समय पर राहत नहीं पहुंच सकी, जिससे उनकी जान चली गई।

कैंडल मार्च के दौरान सोसाइटी निवासियों ने कहा कि सेक्टर-150 में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, कई स्थानों पर खुले गड्ढे और नालों के आसपास न तो बैरीकेड हैं और न ही पर्याप्त चेतावनी संकेत। लोगों का आरोप है कि बिल्डर और प्राधिकरण की लापरवाही के कारण यह इलाका लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने सवाल उठाया कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है और कब तक आम लोगों की जान ऐसे ही जोखिम में डाली जाती रहेगी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि युवराज की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सेक्टर-150 सहित पूरे ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा, निर्माण कार्यों की निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत का मामला नहीं है, बल्कि सिस्टम की खामियों का परिणाम है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img