Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कुत्ते की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कुत्ते की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पर कुछ लोगों के द्वारा एक कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसके बाद उसके शव को एक बोरे में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। इस मामले में द डॉग मदर के नाम से मशहूर कावेरी राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले को उठाया। साथ ही कुत्ते को मारने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

द डॉग मदर के नाम से मशहूर कावेरी राणा ने दादरी पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गौर अतुल्यम सोसाइटी में कुछ लोगों के द्वारा लाठी और डंडों से पीट कर एक कुत्ते की हत्या कर दी गई। इस मामले में उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं गौर अतुल्यम सोसाइटी के लोगों ने कैमरे पर तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया। लेकिन उन्होंने ऑफ कैमरा बताया एक पागल कुत्ते ने पूरी सोसाइटी में आतंक मचाया हुआ था। वह लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा था और अब तक 13 लोगों को वह काट चुका है।

लोगों का कहना है कि उस कुत्ते से लोग इस कदर डरे हुए थे कि बच्चों को घरों में कैद कर दिया है। प्राधिकरण से भी कुत्ते को पकड़ने की कई बार मांग की गई, लेकिन कुत्ते को पकड़ने की कोई भी सुनवाई नहीं हुई।

 

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img