Noida International Airport: BCAS आज DGCA को सौंप सकता है सुरक्षा रिपोर्ट, नोएडा एयरपोर्ट को 4 दिसंबर को मिल सकता है एयरोड्रम लाइसेंस

Noida International Airport: BCAS आज DGCA को सौंप सकता है सुरक्षा रिपोर्ट, नोएडा एयरपोर्ट को 4 दिसंबर को मिल सकता है एयरोड्रम लाइसेंस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिसंबर में उड़ानों की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) की टीम ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपकरणों की पूरी जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे आज DGCA को सौंपने की संभावना है। यदि यह रिपोर्ट समय पर DGCA को मिल जाती है तो 4 दिसंबर 2025 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया जा सकता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि BCAS की टीम ने दो दिन तक सुरक्षा उपकरणों की जांच की। प्रारंभिक जांच में कुछ खामियों के कारण उपकरणों को सोमवार को दोबारा परखा गया। जांच में स्क्रीनिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-नियंत्रण पॉइंट, बाहरी सुरक्षा घेरा, एंटी हाई जैकिंग सिस्टम, बॉम्ब स्क्वायड और थ्रीडी रडार जैसी सुरक्षा तकनीकों का परीक्षण शामिल था। सभी उपकरणों की समीक्षा पूरी कर रिपोर्ट तैयार की गई है।

DGCA द्वारा लाइसेंस मिलने के एक सप्ताह के भीतर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट उद्घाटन की आधिकारिक तिथि अभी तक घोषित नहीं की है।

निर्माण कार्य के प्रथम चरण में 1334 हेक्टेयर में एयरपोर्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें रनवे, टैक्सीवे, टर्मिनल, पार्किंग, बैगेज हैंडलिंग, बोर्डिंग, सिक्योरिटी स्क्रीनिंग और यात्री प्रबंधन जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं। तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 नवंबर को एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लिया था। शुरुआत में एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें और कार्गो सेवाएं शुरू होंगी, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img