Gautam Buddh Nagar: गौतमबुद्ध नगर में SIR फार्म जमा में धीमी प्रगति, अब तक केवल 66 प्रतिशत ही हुए जमा

Gautam Buddh Nagar: गौतमबुद्ध नगर में SIR फार्म जमा में धीमी प्रगति, अब तक केवल 66 प्रतिशत ही हुए जमा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं दिख रही है। जिले में वितरित कुल गणना प्रपत्रों में से अब तक केवल 66 प्रतिशत ही जमा हो पाए हैं, जबकि अभियान समाप्त होने में केवल नौ दिन शेष हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में प्रपत्र जमा न कराने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। अब तक लगभग 1.30 लाख मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

जिला प्रशासन मतदाताओं के सत्यापन के लिए लगातार शिविर आयोजित कर रहा है। यह अभियान 4 नवंबर 2025 को शुरू हुआ था, जिसका उद्देश्य जिले के 18.65 लाख मतदाताओं का सत्यापन करना है। पहले इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, जिसे निर्वाचन आयोग ने बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा हो चुका है और अब उन्हें जमा कराने का चरण चल रहा है।

सोमवार तक जमा हुए 66 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है, लेकिन शेष 34 प्रतिशत प्रपत्रों को समय पर जमा कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। अधिकारियों ने उन क्षेत्रों की पहचान कर विशेष शिविर लगाकर शत-प्रतिशत प्रपत्र संग्रह का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास शुरू किया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाम हटाने की कार्रवाई भी जारी रहेगी।

अभियान के दौरान कॉलेजों में लगाए गए शिविरों में यह सामने आया कि लगभग 80 प्रतिशत छात्र अब दूसरी जगह रह रहे हैं। शारदा विश्वविद्यालय के बूथ पर भी बड़ी संख्या में छात्र स्थानांतरित पाए गए।

जिला प्रशासन ने अभियान को गति देने के लिए सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की निगरानी तेज कर दी है। कम प्रदर्शन करने वाले और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले दोनों बीएलओ की समीक्षा की जा रही है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट पूरी टीम के साथ मिलकर बीएलओ की सहायता कर रहे हैं, ताकि निर्धारित समय में SIR अभियान पूरा किया जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img