Greater Noida Crime: सूरजपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल, अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Greater Noida Crime: सूरजपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल, अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली सूरजपुर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान सूरज पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस जांच में पता चला कि बदमाश सूरज सूरजपुर और बिसरख थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की कई घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के कुल 40,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि सूरज पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img