Noida Crime: नोएडा पुलिस और मोबाइल चोर के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल, चोरी के 10 मोबाइल बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस और मोबाइल चोर के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल, चोरी के 10 मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: बीती रात नोएडा के सेक्टर 58 थाना पुलिस और एक शातिर मोबाइल चोर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चेतन कुमार नामक चोर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 10 चोरी के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

जांच में पता चला है कि चेतन कुमार नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। यह मुठभेड़ जयपुरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, चेतन पर पहले भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं और उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। इस कार्रवाई से नोएडा में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img