राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, ड्राइवर का शव कई घंटे बाद मिला

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, ड्राइवर का शव कई घंटे बाद मिला

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी से भरे बेसमेंट में जा गिरी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और खोज अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-150 मोड़ पर यह हादसा हुआ। स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कार चालक को मृत अवस्था में बाहर निकाला। मृतक की पहचान युवराज (27 वर्ष) पुत्र राजकुमार मेहता के रूप में हुई है, जो सेक्टर-150 नोएडा का निवासी था। युवराज टाटा कंपनी में कार्यरत था और रात में अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे की पूरी जांच जारी है। प्रशासन ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के उपायों को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players