घर में शराब पीने के विरोध पर परिवार पर हमला

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सालारपुर गांव में एक घर में घुसकर शराब पी रहे लोगों का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों को चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को नामजद करते हुए शिकायत की है।

गांव निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार की रात उनके गांव के चार लोग उनके घर में घुसकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने वहां पहुंचकर उनका विरोध किया तो इसी बात को लेकर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। उसे दौरान तो गांव के लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी पक्ष अपने करीब 25 साथियों को लेकर पीड़ित के घर में जबरन गेट पर चढ़कर घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने गेट को तोड़कर घर के अंदर सामान भी तोड़ दिया।पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों की यह घटना वहां लगे पड़ोस के एक व्यक्ति के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस दौरान पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। घटना में बिजेंद्र समेत उनके परिवार के कई लोगों को चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में शिकायत की है। लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की
दोनों पक्ष एक ही गांव के होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल भी बना हुआ है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आरोपी पक्ष उन पर दोबारा भी हमला कर सकता है। जिसके चलते परिवार के लोग काफी सहमे हुए हैं। इस बारे में कोतवाली प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है कि इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जिसके आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img