घर में घुसकर व्यक्ति पर की फायरिंग, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा, वीडियो वायरल

अमर सैनी
नोएडा। थाना फेज-2 क्षेत्र की रॉयल रेजिडेंसी अपार्टमेंट में तीन दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। घटना में व्यक्ति बाल-बाल बच गया। इसके बाद दबंगों ने व्यक्ति और उसकी पत्नी को जमकर पीटा। शोर शराबा होने होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिस को घटना के बारे में बता रही है और पीड़ित व्यक्ति लहूलुहान दिख रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह रॉयल रेजिडेंसी अपार्टमेंट सांई एन्कलेव भंगेल में रहते हैं। वह 28 नवम्बर की देर शाम 7:50 बजे घर पर मौजूद थे। तभी सुमित जौहरी, दीपू उर्फ दिव्यांशू और नितिन गौतम उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों ने सोसायटी के बिजली का बकाया बिल व अन्य कार्यों को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। सुमित ने हाथ में लिए तमंचे को उनकी छाती पर लगाकर फायर करने लगा। उन्होंने अपने बचाव के लिए हाथ मारा तो गोली जमीन पर जाकर लगी। इसके बाद आरोपियों ने उनके और उनकी पत्नी पूजा शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में कुलदीप शर्मा लहूलुहान हो गए। इस बीच शोर सुनकर उनके कई पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखते ही आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 33 सेकेंड के वीडियो में पीड़ित की पत्नी रो-रोकर पुलिस को घटना के बारे में बताती दिख रही है। इसी वीडियो में लहूलुहान हालत में कुलदीप शर्मा भी दिख रहे हैं। उनके चेहरे, आंख और अन्य जगह से खून निकलता दिख रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकयत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img