Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीनNoida Cyber Fraud Cases: ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर 36 लाख से अधिक ऐंठेNoida Mati Kala Mahotsav: नोएडा में दीवाली पर सजेगा ‘माटी कला महोत्सवDelhi Vehicle Entry Restrictions: सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, नोएडा के 1.50 लाख वाहनों को रोकने के लिए चार टीमें तैनातGreater Noida Electricity Connection: मल्टीपॉइंट कनेक्शन पर सोसाइटी में घमासानNoida Construction Pollution: सेक्टर-134 की निर्माणाधीन परियोजना पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा, 10 लाख जुर्माने की संस्तुति

Mathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीन

Mathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले चढ़ावे और दान में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब यहां हर दान का पक्का हिसाब रखा जाएगा और रसीद पर सोने चांदी की पूरी रिपोर्ट दर्ज होगी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान ने मंदिर परिसर में एक अत्याधुनिक मेटल टेस्टिंग मशीन स्थापित की है। यह फैसला अयोध्या में राम मंदिर के चंदे से जुड़ी घटनाओं के बाद भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भविष्य में ठाकुर जी को मिलने वाले सोने, चांदी और अन्य धातुओं के हर दान की रसीद काटने से पहले इस मशीन से जांच की जाएगी। जांच के बाद रसीद के साथ पूरी रिपोर्ट दी जाएगी, जिसमें धातु की शुद्धता और प्रतिशत का विस्तृत ब्योरा होगा।

संस्थान का मानना है कि इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं का विश्वास और बढ़ेगा तथा उन्हें अपने दान को लेकर संतोष रहेगा। साथ ही मंदिर प्रबंधन के पास भी दान में मिलने वाली हर धातु का प्रामाणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे सामग्रियों के वर्गीकरण और रखरखाव में आसानी होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें