Surajpur Gambling Arrest: जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 68 हजार बरामद
नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने गांव मलकपुर में जुआ खेल रहे चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को पुलिस गश्त पर थी। हल्का लखनावली में चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मलकपुर में सोनू के मकान के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर सभी को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू सविता (42) निवासी उन्नाव, विकास (35) निवासी हापुड़, वीरेन्द्र (32) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार व मदन (45) निवासी बुलंदशहर के रूप में हु है। आरोपियों से कुल 68,720 रुपये बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर हुई। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।





