Deer Park Noida: शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2 करोड़ की लागत से सुधरेंगी सुविधाएं

Deer Park Noida: शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2 करोड़ की लागत से सुधरेंगी सुविधाएं

नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन समय-समय पर होते रहते हैं, लेकिन अधूरी और खराब व्यवस्थाओं के कारण खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्टेडियम की सुविधाओं को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। स्टेडियम में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।

योजना के अनुसार स्टेडियम में विभिन्न स्थानों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही बिजली सब-स्टेशन, डीजी सेट, फ्लड लाइट की मरम्मत, भोजन ब्लॉक और शौचालय ब्लॉक में प्रकाश एवं अन्य जरूरी काम किए जाएंगे, ताकि खेल आयोजन के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

इसके अलावा प्राधिकरण ने सेक्टरों के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्यों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। सेक्टर गामा-1 में चारदीवारी का शेष कार्य पूरा कराया जाएगा, जबकि सेक्टर ईकोटेक-11 में जलापूर्ति लाइन बिछाने तथा सेक्टर 16C में नालियों की सफाई समेत अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।

इसी क्रम में खेरा चौगानपुर में प्ले ग्राउंड का विकास, रायपुर बांगर स्थित श्मशान घाट और कब्रिस्तान में शेड का निर्माण, मिलक अलगच्छी, रोजा जलालपुर, रोजा याकूबपुर और अच्छेजा गांवों में विभिन्न कार्यों का तीन वर्ष तक अनुरक्षण किया जाएगा। वहीं कुलेसरा गांव के पुस्‍ता रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कई अन्य गांवों में भी बुनियादी विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img