Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Amrapali Zodiac Society: आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में लिफ्ट में फंसे सात बच्चे, निवासियों में नाराज़गी बढ़ी

Amrapali Zodiac Society: आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में लिफ्ट में फंसे सात बच्चे, निवासियों में नाराज़गी बढ़ी

नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में सोमवार शाम बड़ा हादसा होने से टल गया। एन टावर की एक लिफ्ट में अचानक सात बच्चे फंस गए। गार्ड की तत्परता के चलते दो से तीन मिनट के भीतर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए।

शाम के समय पार्क में खेलने के बाद सभी बच्चे अपने फ्लैट की ओर लौट रहे थे। लिफ्ट का बटन दबाने पर लिफ्ट बेसमेंट की ओर चली गई, फिर थोड़ी देर बाद वापस ग्राउंड फ्लोर पर आई। हालांकि, लिफ्ट रुकने के बाद भी उसका दरवाज़ा नहीं खुला। अंदर फंसे बच्चों ने शोर मचाकर मदद मांगने की कोशिश की, और बाद में इमरजेंसी बटन दबाया। उस समय सीसीटीवी फुटेज देखकर गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का दरवाज़ा खोलकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दस महीने से सर्विस लिफ्ट में खराबी

एन टावर के निवासी गौरव असाती ने आरोप लगाया कि सर्विस लिफ्ट में कार डोर और कई पार्ट्स पिछले 10 महीनों से खराब पड़े हैं। शिकायत के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

निवासियों में आक्रोश

वी टावर के रंधीर गुप्ता, पी टावर के केके मिश्रा और टी टावर के गुंजन भास्कर सिंह ने बताया कि उनके टावरों में भी लिफ्टें अक्सर कई दिनों तक खराब रहती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे इस मुद्दे को पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के सामने उठाएंगे।

एओए का बयान

एओए सचिव भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर ही रुकी थी और गार्ड ने तत्काल दरवाज़ा खोलकर बच्चों को एक मिनट में बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी, फिर भी तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए एओए लिफ्ट कंपनी से बातचीत कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें