Emergency Care India: आपात मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ में मिलेगा उपचार, जिला अस्पतालों में ट्रॉमा केयर मजबूत

Emergency Care India: आपात मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ में मिलेगा उपचार, जिला अस्पतालों में ट्रॉमा केयर मजबूत

नई दिल्ली, 9 मार्च: केंद्रीय बजट 2026-27 के बाद आयोजित वेबिनार में देशभर के जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सरकार ने घोषणा की कि जिला अस्पतालों में आपात और ट्रॉमा केयर क्षमता में 50% तक वृद्धि की जाएगी और नए ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, जहरखुरानी, जलने और सांप के काटने जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ में उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। वेबिनार में विशेषज्ञों ने 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को एंबुलेंस और अस्पतालों से जोड़ने, बेहतर समन्वय और तेज प्रतिक्रिया व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही जिला अस्पतालों में आधुनिक इमरजेंसी विभाग, ट्रायेज एरिया, रिससिटेशन सुविधाएं और इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर विकसित करने पर चर्चा हुई। डिजिटल तकनीक, ट्रॉमा रजिस्ट्रियों, डॉक्टरों-नर्सों के प्रशिक्षण और आपात चिकित्सा में एमडी-डीएनबी पाठ्यक्रम बढ़ाने की भी सिफारिश की गई, ताकि देश में मजबूत और प्रभावी आपात स्वास्थ्य सेवा प्रणाली तैयार हो सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img