Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दोस्त को होलिका की गर्म राख में फेंका

ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू वन सोसाइटी में चार दोस्तों ने अपने एक साथी को होलिका दहन की गर्म राख पर फेंक दिया। इस घटना में किशोर के दोनों पैर झुलस गए।
ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू वन सोसाइटी में चार दोस्तों ने अपने एक साथी को होलिका दहन की गर्म राख पर फेंक दिया। इस घटना में किशोर के दोनों पैर झुलस गए।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू वन सोसाइटी में चार दोस्तों ने अपने एक साथी को होलिका दहन की गर्म राख पर फेंक दिया। इस घटना में किशोर के दोनों पैर झुलस गए। परिजनों ने किशोर का अस्पताल में उपचार करवाया है। यह घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू वन सोसाइटी में रविवार की रात होलिका दहन हुआ था। इस दौरान होलिका दहन स्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे थे। होलिका दहन के बाद आग बुझने पर चार दोस्तों ने हुड़दंग करते हुए अपने एक साथी के हाथ पैर पकड़कर उसे ऊपर उठा लिया और गर्म राख में फेंक दिया। किशोर किसी तरह बाहर निकला और अपने घर पहुंचा। इस घटना में गर्म राख से उसके दोनों पैर झुलस गए। परिजन किशोर को अस्पताल ले गए और उसका उपचार करवाया। होलिका दहन के दिन सोसाइटी में हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चार लड़के किशोर के हाथ पैर पड़कर उसे बुझी आग में फेंक रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में वहां लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने आरोपी युवकों को हुड़दंग करने से नहीं रोका। इस मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि किशोर होली खेलते समय खुद आग में गिरा था। परिवार की तरफ से भी इस घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं दी गई है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते, यदि परिजन कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *