फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से पेरिस में, पी वी सिंधू सहित ग्‍यारह खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सहित 11 खिलाड़ी आज से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीवी सिंधु महिला एकल के शुरुआती दौर में कनाडा की मिशेल ली से खेलेंगी। 28 वर्षीय सिंधु ने चोट के कारण लंबे समय बाद हाल ही में वापसी की है।

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष जोडी का मुकाबला मलेशिया के आंग यू सिन और टीओ ई यी से होगा।

पुरुष वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों के कठिन मुकाबले हैं। प्रियांशु राजावत अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के पहले नंबर के खिलाडी विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ करेंगे, जबकि 2017 के चैंपियन किदांबी श्रीकांत विश्‍व के 14वीं वरीयता प्राप्‍त चाउ तिएन चेन से खेलेंगे।

लक्ष्‍य सेन का सामना जापान के कांता सुनियामा और एचएस प्रणॉय चीन के लू गुआंग जू से खेलेंगे।

महिला डबल्‍स के शुरूआती मुकाबले में भारत की त्रिसा जोली और गायत्री गोपीचंद तथा अश्‍वनी पोनप्‍पा और तनिशा कास्‍त्रो की जोडियां आमने-सामने होंगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img