दिव्यांग क्रिकेटर का बेटा प्रियांशु अंडर-19 दिल्ली टीम में चयनित

अमर सैनी

नोएडा। शहर के प्रियांशु शर्मा दिल्ली अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित हुए हैं। टीम के लिए हुए ट्रायल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके पिता विजय शर्मा भी दिल्ली दिव्यांग क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। वह वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलने के लिए टीम के साथ मंगलवार को पुद्दुचेरी रवाना हो गए। टीम में उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। दिल्ली में 27 सितंबर को हुए ट्रायल में उन्होंने चार मुकाबलों में दो शतक जड़े। उन्होंने 104 और 106 नाबाद रन बनाए, साथ ही विकेटकीपिंग भी अच्छी की। उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया गया। पिछले साल भी उन्होंने दिल्ली टीम के ट्रायल में हिस्सा लिया था। वह शीर्ष 60 खिलाड़ियों में चुने गए थे, लेकिन अंतिम-16 में जगह नहीं बना पाए थे। इस बार उन्हें टीम में जगह मिली है। ट्रायल के दौरान किए प्रदर्शन को देखते हुए प्रियांशु से वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता पुद्दुचेरी में चार अक्तूबर से शुरू होगी। दिल्ली टीम का पहला मुकाबला मेघालय की टीम से है। प्रियांशु दिल्ली के शाहदरा में रहते हैं। द्वारका के बालभारती स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। यहीं खेल की बारीकियां सीख रहे है। उनके पिता विजय शर्मा नोएडा में वकील हैं। हर्ष गौतम ने उन्हें प्रशिक्षित किया है। दिल्ली की ओर से पहले मुकाबले में उन्हें टीम में मौका मिलने की उम्मीद है।

घायल होने के बावजूद जड़ा शतक

ट्रायल के आखिरी मुकाबले में विकेटकीपिंग के दौरान प्रियांशु शर्मा घायल हो गए थे। वह 12 ओवर तक मैदान से बाहर रहे। प्राथमिक उपचार के बाद दोबारा उन्हें उन्हें मैदान में बुलाया गया। बल्लेबाजी में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने अच्छी विकेटकीपिंग भी की। ट्रायल में प्रदर्शन के लिहाज से वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहे और सभी ग्रुप में उन्हें दूसरा स्थान मिला। ट्रायल से पहले भी वह क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुके हैं।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img