Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

गणेश पूजा के साथ आज से रामलीला शुरू

शहर में शारदीय नवरात्र के साथ ही गुरुवार (आज) से रामलीला का मंचन शुरू होगा।
शहर में शारदीय नवरात्र के साथ ही गुरुवार (आज) से रामलीला का मंचन शुरू होगा।

अमर सैनी

नोएडा। शहर में शारदीय नवरात्र के साथ ही गुरुवार (आज) से रामलीला का मंचन शुरू होगा। शहर में मुख्य रूप से चार स्थानों पर रामलीला मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की जाएगी। पहले दिन नारद लीला का मंचन किया जाएगा। इस बार रामलीला में 3डी स्टेज, साउड और विशेष लाइटों के साथ नई तकनीक से मंचन होगा। आयोजकों का दावा है कि शहर में 3डी स्टैंड और साउड के साथ होने वाली ये पहली रामलीला होगी। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्रीसनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-62 में श्रीराम मित्र मंडल की ओर से रामलीला और सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

सनातन धर्म रामलीला समिति के अध्यक्ष टीएन चौरसिया ने बताया कि पिछले 38 वर्षों से समिति द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 39वीं रामलीला काफी भव्य रूप से आयोजित होगी। इसमें दिल्ली और मुंबई के टीवी और फिल्म के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जाएगा। इसी के साथ 12 अक्तूबर को रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा और अगले दिन भरत मिलाप के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के इस वर्ष की लीला का विश्राम होगा। रामलीला मंचन गुरुवार शाम 7 बजे से प्रारम्भ होगा।

मुरादाबाद की प्रसिद्ध मंडली मंचन करेगी

श्रीराम मित्र मंडल द्वारा सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें मुरादाबाद की प्रसिद्ध मंडली द्वारा मंचन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि टीवी सीरियल आदि में कार्य करने वाले कई अनुभवी कलाकार मंचन में दौरान अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत करेंगे।

लोगों का फूल और गंगाजल से स्वागत

गुरुवार से शहरभर में होने वाली रामलीला समितियों द्वारा राम भक्तों और दर्शकों का स्वागत इस बार खास तरीके से किया जाएगा। इसमें सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में होने वाली रामलीला में लोगो का स्वागत गंगा जल से किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-62 स्थित रामलीला में फूलों के साथ लोगों का स्वागत किया जाएगा।सेक्टर-62 में श्रीराम चरित्र मंच द्वारा सात अक्तूबर को राम बारात का आयोजन किया जाएगा। समिति के महासचिव मुन्ना शर्मा ने बताया कि सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर से दोपहर बाद एक बजे श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। कई सेक्टरों और गांवों से होते हुए शोभायात्रा शाम को रामलीला मैदान सेक्टर-62 स्थित रामलीला स्थल पहुंचेगी। इसके अलावा सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में होने वाली रामलीला समिति द्वारा छह अक्तूबर को राम बारात निकाली जाएगी।

पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

सेक्टर-21ए स्टेडियम में होने वाली रामलीला में एक साथ पांच हजार से अधिक लोग रामलीला का मंचन देख सकेंगे। इसके लिए समिति द्वारा भव्य स्टेज के साथ-साथ लोगों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *