दिल्ली

Delhi Police Operation Vishwas: शाहदरा पुलिस ने 1836 खोए मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Delhi Police Operation Vishwas: शाहदरा पुलिस ने 1836 खोए मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस के “ऑपरेशन विश्वास” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो और प्रयास लगातार किए जाएं, तो खोई हुई उम्मीदें भी वापस लाई जा सकती हैं। शाहदरा जिला पुलिस ने वर्ष 2023 से 2026 के बीच एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कुल 1836 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों तक पहुंचाए हैं। इस पहल ने न सिर्फ लोगों को राहत दी है, बल्कि पुलिस पर भरोसा भी मजबूत किया है।

इस अभियान के तहत साल 2023 में 250 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए। इसके बाद 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 555 हो गया, जो पुलिस की बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है। साल 2025 में पुलिस ने और तेज़ी से काम करते हुए 711 मोबाइल फोन लोगों को वापस किए। वहीं, वर्ष 2026 में अब तक 320 मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं। ये आंकड़े साफ तौर पर पुलिस की मेहनत, तकनीकी दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर डॉ. अजीत सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे। जिन लोगों को उनके फोन वापस मिले, उनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस के इस प्रयास ने उनकी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आनंद विहार थाना 4 स्थानों के साथ सबसे आगे रहा, जबकि सीमापुरी थाना 3 स्थानों पर रहा। जीटीबी एनक्लेव थाना 2 स्थानों पर और शाहदरा थाना 1 स्थान पर रहा। यह सम्मान उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

“ऑपरेशन विश्वास” सिर्फ एक पुलिस अभियान नहीं, बल्कि जनता के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। इसने यह दिखाया है कि तकनीक और ईमानदार प्रयासों के जरिए अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ लोगों की मदद भी की जा सकती है। आने वाले समय में भी इस अभियान को जारी रखने की योजना है, ताकि और अधिक लोगों को उनका खोया सामान वापस मिल सके।

 

दिल्ली पुलिस और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश अरेस्ट

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players