Delhi Elections: दिल्‍ली चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ‘पुजारियों को हर महीने देंगे 18 हजार रुपये’

Delhi Elections: दिल्‍ली चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ‘पुजारियों को हर महीने देंगे 18 हजार रुपये’

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections:  दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा चुनावी दांव खेला है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि चुनाव जीतने पर दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले सभी पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी। यह घोषणा दिल्ली में विभिन्न धार्मिक समुदायों को लुभाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इससे पहले, केजरीवाल ने 2025 में सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 2100 रुपये महीना सम्मान निधि देने का वादा किया था। इसके अलावा, बुजुर्गों के मुफ्त इलाज के लिए संजीवनी योजना और ऑटो रिक्शा चालकों के लिए भी लोक-लुभावन घोषणाएं की गई थीं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा सभी वर्गों के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी जनहित में फैसले लिए जाएंगे। चुनावी मौसम में इस तरह की घोषणाएं मतदाताओं को प्रभावित कर सकती हैं और AAP के चुनावी अभियान को मजबूती दे सकती हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img