Madhu Vihar Fire: पूर्वी दिल्ली में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में आग, एक घंटे में पाया गया काबू

Madhu Vihar Fire: पूर्वी दिल्ली में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में आग, एक घंटे में पाया गया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत आईपी एक्सटेंशन पटपड़गंज स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल की छत पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर एक कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें स्कूल परिसर में आग लगने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा गया कि स्कूल की छत पर बने स्टोर रूम से आग की लपटें उठ रही थीं और धुआं फैल रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फायर फाइटर की कुल पांच गाड़ियां तैनात की गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से स्कूल की मुख्य इमारत और आसपास के क्षेत्रों में बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर अधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार, आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। घटना के बाद मधु विहार थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। स्कूल प्रशासन से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है ताकि आग लगने की वजह और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति को स्पष्ट किया जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img