Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
थाना फेज-2 पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-2 पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया। आरोपियों के खिलाफ जनपद एटा और गौतमबुद्ध नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम सीएनजी पंप के पास सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेरा तो हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान जनपद एटा के गांव अंगरैया निवासी सुमित के रूप में हुई, जबकि उसका साथी कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। दूसरे आरोपी की पहचान जनपद अलीगढ़ के गांव महमूदपुर निवासी विनोद के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस, एक चाकू और 3890 रुपये बरामद हुए। जांच में पता चला कि बदमाशों ने बाइक चोरी करने के बाद उसका चेसिस नंबर मिटा दिया था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *